फर्जी डिप्टी कमान्डेंट को डिबाई पुलिस ने किया गिरफ्तार,सीआरपीएफ की वर्दी का रौब दिखाकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल


भास्कर समाचार सेवा
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के गांव दोगवां निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र रामअवतार को पुलिस ने सीआरपीएफ के 2019 बर्खास्त सिपाही को गांव व जनता में अपना भय व रौब गांठने के लिए नौकरी के नाम पर लोगों से अवैध रूप से पैसा वसूलने के लिए डिप्टी कमांडेन्ट सीआरपीएफ की वर्दी पहनकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर पैसा लेकर वापस मांगने पर अपने साथी लोकेश, लल्ला उर्फ सतेन्द्र व सनी उर्फ सानिया के साथ मिलकर डराता धमकाता था और अपने आप को डिप्टी कमांडेन्ट सिद्ध करने के उद्देश्य से घर के बाहर बोर्ड लगा रखा था और अपने भाई लोकेश को भी अपने कृत्य में संलिप्त कर रखा था। जिसके बारे में सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह को हमारी पुलिस टीम ने कर्णवास रोड़ से स्कार्पियो के साथ पकड़ा जिससे पूछताछ व बरामदगी में पता चला कि उक्त व्यक्ति फर्जी प्रमाण पत्र दिखाकर अपने आपको सीआरपीएफ का डिप्टी कमांडेन्ट होने का दावा करता था जिसके बारें में हमने सीआरपीएफ के डीआईजी से पत्राचार में जानकारी प्राप्त हुई कि हमारे यहां कोई इस नाम का व्यक्ति नहीं है। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह के दिशानिर्देश में गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि०अजय प्रकाश, का० सूर्य प्रकाश, का०विलियम सिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...