आफत : रपटा पुल डूबने से एक दर्जन गांव का संपर्क टूटा

भास्कर ब्यूरो
न्यूरिया-पीलीभीत।
खकरा नदी में पानी अधिक हो जाने के कारण न्यूरिया रामपुर बौरख मार्ग पर रपटा पुल डूब गया है, पानी आने से करीब एक दर्जन गांवों का आवागमन बंद हैं।

रपटा पुल से कस्बा न्यूरिया, भिखारीपुर, टोंडरपुर धंकुना, हुलकरी, ढकिया, तेरह सौ भगतनिया, चौलोरा, रफियापुर महचंदी आदि गांव का संपर्क मार्ग बाधित हैं। ग्रामीणों का पैदल रास्ता वाहनों का आना जाना होता था जो अब ठप हो गया है। अगर किसी ग्रामीण को जाना हो तो उसे मझोला होकर आना पड़ेगा। जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही। हर साल रपटा पुल पर ऐसा ही होता है। पुल के दोनों तरफ टक्करे बैठ जाती हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया। एक चिंता का विषय है कि कई बार पुल के बारे में पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई। मगर पीलीभीत लोक निर्माण विभाग मौन धारण किये हुए बैठा है।

खबरें और भी हैं...