
भास्कर ब्यूरो वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी होने के लिए समाजवाटी पार्टी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों ने अभी से ही अपनी रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्नातक व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों के लिए मंडुआडीह स्थित संस्कार वाटिका में जिला व महानगर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को माल्यार्पण करके जिला व महानगर अध्यक्ष ने स्वागत करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह फेल है। अपराध चरम पर है छात्र, नौजवान सभी परेशान हैं। प्रदेश सरकार के इशारे पर केवल विपक्ष का दमन किया जा रहा है।
पुलिस के बल पर मुख्य समस्याओं पर विचार देने से भी रोका जा रहा है। अन्य वक्ताओं जिनमे पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचण्डी, विधायक सुरेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक प्रभुनारायण यादव, शैलेन्द्र यादव ललई, वीरेन्द्र यादव, जाहिद बेग, मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि जिस तरीके से नौजवान छात्र लामबंद हो रहे हैं उससे लगता है परिवर्तन की लड़ाई जीती जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, आशुतोष सिन्हा, विष्णु शर्मा, पूर्व पार्षद वरुण सिंह, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, सत्यनारायण राजभर, वीरेन्द्र यादव, किसमिस गुरु, अशरफ खाँ, हरीश नारायण बग्गड़, अवनीश सिंह मुन्ना, सौरभ यादव बेटू, दीपचंद गुप्ता, भानु बिन्द, आलोक गुप्ता, संजय यादव, रेखा पाल, उमा यादव, प्रियांशु यादव, सुजाता यादव, मनीष सिंह सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









