
भास्कर समाचार सेवा
किरतपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्यार्थी विभाग, जिला बिजनौर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर किरतपुर में जिले की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी व व्यवसायी सुंदर गोयल , जिला सह संघचालक आलोक ने दीप प्रज्वलित कर किया । मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक प्रिंस ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्गों पर चलने का आव्हान किया । युवाओं को अपनी मिट्टी से जुड़े पारंपरिक खेलो से जुड़ने व उनको बढ़ाने का आव्हान किया ।
प्रतियोगिता में जिले की सभी इकाइयों की टीम ने भाग लिया । स्टेडियम के कोच मुकुल , जिला सह शारीरिक प्रमुख पौरुष रेफरी रहें । जिसमे सेमी फाइनल किरतपुर, मंडावर, कीर्तिनगर, व चांदपुर की टीम के बीच हुआ ।
जिसमे से फाइनल में कीर्तिनगर व मंडावर टीम पहुंची ।
फाइनल में हुए कड़े मुकाबले में मंडावर टीम प्रथम स्थान पर रही, कीर्तिनगर द्वितीय स्थान पर, व चांदपुर टीम तृतीय स्थान पर रही ।
तीनो टीम को महापुरुषों की प्रतिमा, स्मृति चिह्न व पुरुस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में जिला सह प्रचार प्रमुख विदित जिला विद्यार्थी प्रमुख युवराज , जिला सह विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ , यश अग्रवाल, निश्चय चड्ढा, शिवम हल्दौर, शुभम मुखिया, अभिषेक मल्होत्रा, परमजीत , कनिष्क , नवनीत राजपूत, विपुल, नगर कार्यवाह हेमेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे ।












