जिलाधिकारी ने किया नौचंदी ग्राउंड का निरीक्षण

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने नौचंदी ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां आगामी नौचंदी मेले के संबंध में की जाने वाली तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देषित किया।

उन्होंने कहा, नौचंदी मेला जनपद मेरठ की पहचान है। जिसमें आसपास के जनपदों से भी विभिन्न वर्गों के लोग आते है। उन्होंने कहा कि नौचंदी मेले का आयोजन भव्य होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ पूरे ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को ड्रोन द्वारा मेला स्थल का सर्वे करने के निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेला स्थल पर हाईमास्ट लाइट तथा उस पर कैमरा लगाने, फाउन्टेन तथा बाउन्ड्री वॉल को दुरूस्त करने, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता कराने, पटेल मंडप में बैठने की उचित व्यवस्था, रंगाई पुताई व शौचालय की व्यवस्था कराने तथा विद्युत की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा, सीडीओ शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...