नौचंदी मेले को लेकर अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में नौचंदी मेले के आयोजन के संबंध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नौचंदी मेले में विद्युत व्यवस्था, दुकानों का आवंटन, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, पटेल मंडप की मरम्मत व रंगाई-पुताई, टॉयलेट की समुचित व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारी से गत वर्ष मेले के आय-व्यय का विवरण प्राप्त किया तथा नगर निगम के अधिकारी को मेला स्थल के आसपास साफ-सफाई व सडक मरम्मत करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नौचंदी मेले में व्यवस्थित रूप से स्थान का उपयोग किया जाए। उन्होंने पटेल मंडप में स्टेज व बैरिकेडिंग की व्यवस्था को सही ढ़ग से किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, नगर आयुक्त डा. अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर ओजस्वी राज, नगर मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

खबरें और भी हैं...