
,नगर की जनता ने उन पर जो विश्वास किया है वह उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे:डॉ. एमपी सिहं
भास्कर समाचार सेवा
नूरपूर।नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ. एमपी सिहं ने सभासदों के साथ शपथ ग्रहण की।शनिवार को उत्सव गार्डन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी रितू रानी ने नगरपालिका बोर्ड के नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह व 25 वार्डो के नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराई।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि नगर का चहुमुखी विकास होगा, सरकार की विभिन्न योजनाओं से नगरपालिका क्षेत्र में विकास व सौंदर्यीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया जाएगा।कार्यक्रम में बोलते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन डॉ महेन्द्र प्रताप सिंह ने नगर के समस्त मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर की जनता ने उन पर जो विश्वास किया है वह उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे।वह नगर के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे।कार्यक्रम को नहटौर विधायक ओमकुमार, धामपुर विधायक अशोक राणा,पूर्व मंत्री महावीर सिंह,सीपी सिंह व सरदार तारा सिंह ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, डॉ ओमपकाश त्यागी,गगन प्रताप सिंह, अभिजीत सिंह,मनदीप सिंह,स्योहारा ब्लॉक प्रमुख उज्ज्वल चौहान, अशोक चौधरी,पुष्पेन्द्र शेखावत, ईओ सन्तोष कुमार, वीर सिंह, रणवीर चौधरी, जुगनू चौधरी,हरजिंदर कौर,सीओ सर्वम सिंह,एसओ संजय तोमर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।














