नशीले पदार्थ के तस्कर व मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, बाइक मोबाइल व नशीली पदार्थ बरामद


भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर। अग्रसेन विहार मोड़ के निकट से पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थ की तस्कर व मोबाइल दो लूटेरे को पुलिस गिरफ्तार किया। उसने कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन व 1 किलो 20 ग्राम अल्प्राजोलम नशीला पाउडर व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पल्सर बरामद की है ।पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 19 अप्रैल को पुलिस ने मोबाइल लूट का खुलासा किया। जिसमें अभियुक्तगण 1. जुबैर पुत्र मईनुद्दीन निवासी अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद 2. मोसीन पुत्र जरीफ अहमद निवासी अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद को अग्रसेन विहार वाले मोड़ पर से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटे गए 3 मोबाईल फोन व 1 किलो 20 ग्राम अल्प्राजोल नशीला पाउडर व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल पल्सर बरामद की गई। अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि हम दोनो ने मिलकर कल 18 अप्रैल की शाम को मोबाइल बम्बे की पटरी अग्रसेन विहार के पास दूसरा मोबाइल मेन ब्रज बिहार वाली गली,तीसरा मोबाइल मेरठ रोड पर गब्बर कैफे के सामने से छीने थे तथा मोबाइल छीनने में पल्सर मोटर साईकिल का प्रयोग किया। जिसे बेचने के लिये जा रहे थे । तथा बरामद अल्प्राजोलम पाउडर के बारे में पूछने पर बताया कि इस पाउडर की छोटी छोटी पुडिया बनाकर हम आने जाने वाले लोगो को बेच देते है।

खबरें और भी हैं...