
भास्कर समाचार सेवा
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज में उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से अधिक कुल 21 डायलिसिस मशीनें निशुल्क मरीजों की सेवा के लिए तैयार हैं
इनमें से 16 मशीनें नगेटिव ग्रुप की हैं व पांच मशीनें पॉजिटिव ग्रुप की हैं
एक मशीन पर प्रतिदिन 3 मरीजों की डायलिसिस होती है इस तरह से अब फ़िरोज़ाबाद में प्रतिदिन 63 मरीजों की निशुल्क डायलेसिस की जा सकेगी। इस कार्य को अंजाम देने के लिए सेंटर प्रभारी प्रवेश तोमर, 2 सीनियर टेक्नीशियन 14 जूनियर टेक्नीशियन, 1स्टाफ नर्स,1 रिसेप्शनिस्ट 5 सफाई कर्मी कुल 22 लोग तैनात है।
आज इस अवसर पर असीजा के साथ प्रिंसिपल डॉ बलवीर सिंह, सीएमएस डॉ श्याममोहन गुप्ता, डॉ मनोज कुमार, डॉ अभिषेक उपस्थित रहे।












