झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप, अग्निशमन विभाग की सतर्कता से बड़ा हादसा टला


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद ।पूजा अस्पताल के सामने झाड़ियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्निशमन दल ने घटना स्थल पर पहुंचकर आबादी क्षेत्र में आग फैलने से बचा ली।
नगर के हाईवे स्थित महाजन फर्नीचर हाउस के पीछे खाली प्लॉट में खड़ी झाड़ियों में अचानक आग लग गई।क्षेत्रवासियों नवीन कुमार ,प्रीतम आदि ने प्रातः लगभग 11 बजे लगी आग को काबू करते हुए तत्काल अग्निशमन दल को घटना की सूचना दी।
अग्निशमन दल प्रभारी केएस जादौन की टीम ने पपिल कुमार, रवि वशिष्ठ ,नवीन कुमार की उपस्थिति में घटना स्थल पहुंचकर झाड़ियों में लगी आग को काबू में किया। क्षेत्रवासियों ने अग्निशमन प्रभारी को बताया जिस प्लाट में झाड़ियों में आग लगे वह नितिन अग्रवाल और पवन अग्रवाल के प्लॉट हैं। क्षेत्र में झाड़ियों आदि के पास अनावश्यक रूप से क्षेत्रवासियों द्वारा कूड़ा करकट डालने की भी जानकारी दी गई।
संयोग से तेज हवा नहीं थी अन्यथा आग बांस कारोबारी शाहिद के प्लॉट तक पहुंचकर हाईवे क्षेत्र में भयंकर रूप धारण कर लेती। झाड़ियों के निकट दीवार के सहारे प्लॉट में बड़ी संख्या में बांस रखें थे।

खबरें और भी हैं...