बरेली में मनचलों की गन्दी हरकत, दोस्त के साथ बैठी छात्रा को गांव के ही आठ लड़कों ने घेरकर की छेड़खानी की

यूपी में अब बरेली में छात्रा से बदसलूकी का मामला सामने आया है। लड़की दोस्त के साथ सुनसान जगह बैठी थी, तभी करीब आठ लड़कों ने उसे घेरकर उसके साथ छेड़खानी की। लड़कों ने इसका वीडियो भी बनाया, जाे अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि लड़की इंटर की छात्रा है। 21 सितंबर को वह दोस्त के साथ सुनसान जगह पर थी, तभी गांव के ही लड़कों ने उसके साथ गलत हरकतें की। किसी को बताने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची

घर पर किसी को नहीं बताया

छात्रा ने अपने घर पर इस घटना का जिक्र नहीं किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पिता ने उससे पूछताछ की, तब जाकर मामला सामने आ सका। इसके बाद पिता ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...