बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के चाक-चौबंद इंतजाम – एसडीएम

भास्कर समाचार सेवा
इटावा। परीक्षा केन्द्रो पर प्रबंध समिति या संबंधित स्टाफ के परिवार से संबंधित कोई सदस्य पाया गया तो उसकी खैर नहीं होगी।
यह बात परगना अधिकारी कुमार सत्यम जीत महेवा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में होने जा रही हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित व्यवस्थाओं को देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी से पूरे जनपद में उपरोक्त परीक्षाओं का होना सुनिश्चित किया गया है। इन परीक्षाओं में पूरे जनपद में हाईस्कूल/इंटर के कुल 46 हजार 688 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे इनमें हाईस्कूल के 24 हजार 775 तथा इंटर के 21 हजार 913 छात्र छात्राएं इम्तिहान देंगे। जिनको पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं‌। किसी भी केंद्र पर परिंदा पर न मारे इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया पूरे जनपद में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा तहसील क्षेत्र भरथना के अंतर्गत 21 परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल इंटर के परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे इन परीक्षाओं के लिए 0 6 ज़ोनल मजिस्ट्रेटों 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 73 स्टैटिक मजिस्ट्रेट इसकी निगरानी करेंगे तथा भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहेगा इसके अलावा परीक्षाओं के दौरान समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारी भी निगरानी रखेंगे। उन्होंने महेवा परीक्षा केंद्र में प्रधानाचार्य कक्ष स्टाफ कक्ष एवं परीक्षा कक्षों का घूम घूम कर बारीकी से सभी पहलुओं की व्यापक जांच की। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी शरद चन्द्र त्रिपाठी ,मुख्य अनुशासक प्रताप नारायण तिवारी ,क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...