
धू-धू कर जला बिजली का ट्रांसफार्मर
भास्कर समाचार सेवा
गाजियाबाद। वेब सिटी थाना क्षेत्र के डासना वार्ड नंबर 15 में उस समय हड़कंप मच गया। जब बिजली के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयंकर लगी कि कुछ ही पलों में बिजली का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से जहां क्षेत्र ब्लैक लिस्ट हो गया । वहीं स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के तमाम तरह के प्रयास किए गए। पानी और मिट्टी की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। वार्ड नंबर 15 के क्षेत्रीय सभासद वसीम राजा ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त हुई कि बीती रात्रि बिजली के ट्रांसफार्मर में वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से भयंकर आग लगी है। आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर किसी बड़ी हादसे को ध्यान में रखते हुए मिट्टी की सहायता से आग को बुझाने का कार्य किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ । हालांकि कुछ समय बाद बिजली के कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर वायरिंग को सही करने का कार्य किया गया है । विद्युत विभाग के अवर अभियंता संदीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 15 में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक से आग लग जाने की वजह से वायरिंग डैमेज हो गई। उसको सही कराने के लिए टीम मौके पर पहुंची और पहले स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग को बुझाने का कार्य किया गया। फिर वायरिंग को सही करने का कार्य किया गया है। उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिसके चलते ट्रांसफार्मर को सही करने का कार्य किया गया है। फिलहाल ट्रांसफार्मर को सही करने का कार्य किया जा रहा है। भीषण गर्मी की वजह से तार गर्म होने की वजह से वायरिंग में स्पार्किंग के कारण आग लगने की आशंका हैं।













