लटक रहे हैं बिजली के तार, जा सकती है लोगों की जान

शिकायत पर अधिकारियों ने महिलाओं से की अभद्रता

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । मौत की जंजीर बनकर लटक रहे हैं बिजली के तार लोग लंबे समय से कर रहे हैं उन्हें बदलने की मांग लेकिन विभागीय अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं ।कई दुर्घटनाएं शहर में बिजली की लाइनों के कारण हो चुकी हैं जिसमें लोगों की जान तक चली गई। बड़े हादसे के बाद विभाग के अधिकारी हादसा ग्रस्त क्षेत्र में कुछ मरम्मत सुधार करा देते हैं ।लेकिन आधे से ज्यादा शहर लटकते झूलते तारों से जूझ रहा है तार इतने नीचे हो गए हैं कि हाथ उठा देने भर से तार से टकरा सकता है ।हादसों की आशंकाओं से सहमें कॉलोनी वासी उच्चाधिकारियों से कई बार इस विषय में मिल चुके हैं सुधार कराना तो दूर अधिकारी उल्टा उपभोक्ताओं को ही धमका रहे हैं यहां तक कि महिलाओं के साथ भी अभद्रता करने से नहीं चूकते। गंगा विहार ब्रिज विहार कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि वह इन लाइनों से होने वाले हादसों की जानकारी देकर लाइनों की तार बदलवाने के लिए एक उच्चाधिकारी से मिली अधिकारी ने उनकी समस्या दूर कराने के आश्वासन तक नहीं दिए उल्टे उनके साथ ही अभद्रता की गई ।बिजली विभाग विद्युत लाइनों के नीचे कुछ भी बनाने को अनाधिकृत बताता है लेकिन यहां बिजली विभाग ने लोगों के पहले से ही बने मकानों के ऊपर से बिजली की लाइनें खींच दी। लोगों के मकानों दुकानों मार्केट के रेट 25% से भी कम रह गए लाखों की जमीन उतनी ही लागत और जान जाने का हर समय खतरा यह देन है विद्युत विभाग की मुरादनगर को । बाजार रिहायशी कालोनियां हर स्थान पर बिजली की लाइनें खींची नहीं झूलती देखी जा सकती हैं ।व्यापारी भी कई बार अधिकारियों से सुधार की मांग कर चुके हैं लेकिन अधिकारी अनसुना करते आ रहे हैं। बिजली चोरी रोकने सुरक्षा के लिए इंसुलेटेड लाइने भी खींची हुई है वह भी नीचे झुक गई हैं। उनके ऊपर चढ़ी प्लास्टिक कट गई है ऐसे स्थानों से बिजली चोरी भी हो रही है ।बिजली चोरी के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं कहीं झूल रहे तार से और कहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से ।गल चुकी बिजली लाइनों की तार टूटने से आए दिन विद्युत आपूर्ति ठप्प होती रहती है उससे भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

खबरें और भी हैं...