महिलाओं को गले लगाकर नंदिता मांग रही आर्शीवाद

आधी आबादी को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील

मेहनौन,गोंडा। मतदाता भाग्य विधाता है, महिला मतदाताओं में अच्छी पैठ रखने वाली सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला महिला मतदाताओं को गले लगाकर आर्शीवाद मांग रहीं हैं। साथ ही महिलाओं से मतदान में शतप्रतिशत मतदान की अपील की और आधी आबादी को विकास की अगली कतार तक पहंुचाने का आश्वासन दिया।

मेहनौन क्षेत्र में सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला के मतदाताओं के प्रति दिख रही स्नेह से सभी कायल हो रहे हैं।  वह मंगलवार को कोल्हुआ व मंगरोल गांव में जनसंपर्क कर रही थी।

उन्होंने सपना महिला को गले लगाया तो सपना को लगा जैसे उसे कोई अपना मुखिया मिल गया। यहां की लक्ष्मी ने कहा कि दीदी आप ने महिलाओं का सम्मान बढाया है, विपरीत हालात में आपने कई लडाइयां जीती है, आप हम सभी की आदर्श है।  कंचन शुक्ला ने पूर्व विधायक से कहा कि घानेपुर में लडकियों की शिक्षा के लिए जो कालेज पूर्व मंत्री घनश्याम शुक्ल के प्रयास स ेचल रहा है जिससे आधी आबादी को अपने पैर पर खडा होने का मौका मिल रहा है। राधा देवी ने कहा कि बहन जी आप पहली प्रत्याशी है  तो उनसे मिलने आयी। यहां तो चुनाव में महिलाओं के वोट की कीमत सिर्फ आप जानती हैं। सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला ने कहा कि महिलाओ की वोट डालने में अच्छी भागीदारी होनी चाहिए जिससे प्रजातंत्र में उन्हें उनका सही पहचान मिल सकें। उनके लिए महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराना प्राथमिकता में शामिल है। उनके साथ जर्नार्दन शुक्ल, राम प्रसाद शुक्ल, पप्पू दूबे, हरि दवार सिंह, दद्दन शुक्ल, नान मुन्ना , राम तेज वर्मा, जर्नादन वर्मा चल रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

60 − 56 =
Powered by MathCaptcha