
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। जिला सेवायोजन कार्यालय फिरोजाबाद के तत्वावधान में सोमवार को खण्ड विकास कार्यालय टूंडला में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार मेला का उद्घाटन विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने फीता काटकर किया गया। इस दौरान जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य द्वारा मुख्य अतिथि विधायक टूंडला को बुके भेंट कर स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। उनके द्वारा अपने सम्बोधन में प्रतिभागी अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये अधिक से अधिक रोजगार मेलों में प्रतिभाग करते हुये शासन की योजनाओं का लाभ अर्जित करने हेतु प्रेरित किया। उनके द्वारा जिला रोजगार सहायता अधिकारी को अधिक से अधिक रोजगार मेला लगाने एवं अधिकाधिक नियोजकों को प्रतिभाग कराने हेतु कहा गया। रोजगार मेला में कुल 6 नियोजक विभिन्न पदों हेतु साक्षात्कार लेने हेतु उपस्थित हुये। जिसमें 210 बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 103 बेरोजगार अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। इस अवसर पर हेमलता यादव, ललित शर्मा, सुमन कुमार, राहुल मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।













