एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डॉक्टर ईरज राजा बने जालौन के कप्तान

दो साल के कार्यकाल में 120 से अधिक देहात क्षेत्र में हुए क्रेक डाउन

बदमाशों की नाक में दो साल में डाल दी थी नकेल

क्राइम पर मजबूत पकड़ रखकर किया कार्य

जनता और मीडिया कर्मियों से व्यवहारिक रहे है डीसीपी ग्रामी
भास्कर समाचार सेवा गाजियाबाद। शासन के आदेश पर गाजियाबाद कमिश्नरेट में करीब 2 साल से अधिक रहे एसपी देहात के पद पर डॉक्टर ईरज राजा को शासन में जालौन का कप्तान नियुक्त किया है। जालौन के कप्तान बनने पर जनता और मीडिया कर्मियों ने डॉक्टर ईरज राजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।अपने 2 साल के कार्यकाल में करीब 120 से अधिक क्रेक डाउन के जरिए बदमाशों को ऑपरेशन लंगड़ा में लंगड़ा करने का कार्य भी किया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि 20 दिसंबर 2020 गाजियाबाद में एसपी देहात के पद पर चार्ज लेने के बाद अपने शांत सरल स्वभाव और क्राइम पर अच्छी पकड़ रखते हुए देहात क्षेत्र को मजबूती के साथ बनाए रखा। जनता और मीडिया के साथ अच्छा तालमेल और अपने कुशल व्यवहार के चलते कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। कई उतार-चढ़ाव देखने और राजनीति से जुड़े कई मामलों से अपने को अलग करते हुए बेहतरीन अधिकारी के तौर पर अपनी गरिमा और पद का मान सम्मान रखते हुए अपने कार्य को मजबूती के साथ अंजाम देते रहे । दैनिक भास्कर संवाददाता एमजे चौधरी से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनता और मीडिया कर्मियों का पूरा कार्यकाल में सहयोग रहा और मीडिया कर्मियों द्वारा हमेशा पुलिस के साथ मित्रता वाला व्यवहार भी रखा। जिस कारण इतने समय तक अच्छे कार्य करने में प्रेरणा मिली। 20 दिसंबर 2020 को गाजियाबाद में आने के उपरांत कई तरह के मामले भी सामने आए और कई अपने सीनियर अधिकारियों के साथ कार्य करने में सीखने को भी मिला। देहात इलाके में 120 से अधिक क्रेक डाउन के जरिए बदमाशों को उनके असली घर यानी कि जेल भेजने का कार्य किया गया। वहीं इनामी बदमाश पकड़ने पर भी देहात इलाका अव्वल रहा है। सीनियर अधिकारियों का सहयोग और उनके मार्गदर्शन से अच्छा कार्य करने का मौका मिला और मुझे उम्मीद है कि अपने सीनियर अधिकारियों से कुछ सीखने का मौका मिलता रहेगा। जिस तरह 2 साल से अधिक के कार्यकाल में सभी सीनियर अधिकारियों द्वारा अच्छा तालमेल और क्राइम पर अच्छी पकड़ रखने में मदद की सभी का आभार व्यक्त करता हूं और मैं जनता और मीडिया कर्मियों का भी आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मेरे कार्यकाल में पूरा सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...