
भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। नजीबाबाद में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसे लेकर नजीबाबाद के युवाओं में काफी उत्साह है।
आयोजको की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर उक्त जानकारी दी गयी।
हरिद्वार मार्ग स्थित माल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूजा अस्पताल के एमडी डा. संदीप अग्रवाल, डा. राखी अग्रवाल, एनआईआईटी के अभिनव अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कपिल सर्राफ, मयंक वर्मा, हर्षित सर्राफ, राजेश तागरा, दिलशाद अहमद आदि की मौजूदगी में आयोजको मौ. शाहिद, फरहान, इंतजार मूसा, वसीम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह के अंत में बुन्दकी मार्ग स्थित एनआईआईटी के मैदान में राष्ट्रीय स्तर की टीमों के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगे। फाइनल जीतने वाली टीम को दो लाख रूपए ट्राफी एंव उप विजेता टीम को एक लाख रूपए ट्राफी दी जाएगी।













