
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। खंड विकास कार्यालय टूंडला परिसर में एडिप योजना अन्तर्गत सामाजिक अधिकारिता शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को विभिन्न प्रकार के उपकरण प्रदान किए गए, जिसमें सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन, विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में 147 लाभार्थियों को 251सहायक उपकरण प्रदान किए गए। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगों को खंड विकास कार्यालय परिसर में निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए उपकरण वितरित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद फिरोजाबाद डॉ चंद्र सेन जादौन व विधायक टूंडला प्रेम पाल धनगर शामिल रहे। कार्यक्रम में 147 दिव्यांग जनों को चिन्हित कर 108 ट्राई साइकिल 17 फोल्डिंग व्हीलचेयर 68 वैशाखी 1 ब्लाइंड सटीक छड़ी 1 समारोह में एम.एस.आई.ई.डी किट 41 वॉकिंग सटीक 4 बीटीई कान की मशीन 8 कृत्रिम अंग कैलीपर्स, वितरित किए गए। समारोह में एलिस्को के उप प्रबंधक अरुण मिश्र सहित जनपद अधिकारी सम्मिलित रहे।












