Etah : शनि जात महोत्सव को लेकर एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने तैयार किया सुरक्षा कवच, जलेसर में खुद संभाली तैयारियों की कमान

  • एक-एक व्यवस्था का किया सूक्ष्म निरीक्षण, पुलिस अफसरों से कहा- सुरक्षा में चूक नहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

Jalesar, Etah : लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े शनि जात महोत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय पूरी तरह मैदान में उतर आए हैं। शनिवार को उन्होंने एडीएम (प्रशासन) संगम लाल के साथ शनि जात परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने मेला परिसर, प्रमुख मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक संचालन, महिला सुरक्षा, पार्किंग व्यवस्था तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए हर स्तर पर मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा प्रभावी गश्त करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शनि जात महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसलिए पुलिस पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ ड्यूटी करेगी। प्रत्येक पुलिसकर्मी को जिम्मेदारी के साथ तैनात रहने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सहज वातावरण मिल सके।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha