Etawah : आठ वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार,असलाह कारतूस बरामद

 

Etawah : उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में थाना ऊसराहार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपित युवक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस और घटना से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि थाना ऊसराहार क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को सूचना दी गई कि उसकी लगभग आठ वर्षीय नाबालिग बालिका अपने गांव के बाहर साइकिल चला रही थी। तभी उसी गांव का निवासी रामनिवास उसे पैसे देने के बहाने अपने साथ पास में स्थित बाग़ में ले गया, जहां पर उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को कारित किया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पीड़िता का मेडिकल करवाने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी ।

पुलिस भ्रमणशील थी, तभी सूचना मिली कि उक्त घटना से संबंधित युवक कहीं जाने की फिराक में तहसील के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने घटना को कारित करना स्वीकार किया तथा घटना से संबंधित साक्ष्यों को छिपाने के उद्देश्य से उन्हें कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी गई। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस टीम जब उस स्थान पर साक्ष्य बरामदगी के लिए पहुंची तभी आरोपित ने पहले से छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया । पुलिस की जवाबी कार्यवाही बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha