जेल जाने के बाद भी दुष्कर्म करने से बाज नहीं आया ये आरोपी, अब हुआ ये अंजाम

जयपुर में 18 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की के रेप में पहले से ज्यूडिशियल कस्टडी में था। चार महीने बाद बाहर आया तो फिर से रेप किया। पुलिस ने फिर से आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

डरा-धमकाकर सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया

पुलिस ने बताया कि तूंगा निवासी 18 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी रिंकू मीना (19) पास ही गांव का रहने वाला है। आरोप है कि 21 अप्रैल को रिंकू मीना उसके गांव आया। घर जाते समय आरोपी ने लड़की को रास्ते में पकड़ लिया। डरा-धमकाकर सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो-तीन दिन पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। डरी-सहमी रहने पर परिजनों के दबाव बनाकर पूछने पर आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। आरोपी रिंकू मीना के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत पहले भी गिरफ्तार हो चुका

पुलिस का कहना है कि आरोपी रिंकू मीना पॉक्सो एक्ट के तहत पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। इसी लड़की के नाबालिग होने के दौरान आरोपी ने रेप किया था। परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो और रेप का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर जेसी भेजा था। करीब 4 महीने जेल में रहने के बाद छुटकर आया। जिसके बाद दोबारा उसकी लड़की से रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रिंकू मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...