इन चीजों का ज्यादा सेवन आपको बना सकता है बीमार

ब्रेड का ज्यादा सेवन बना सकता है बीमार

ब्रेड में हाई लेवल सोडियम है जो कि ब्लड प्रेशर और हृदय रोग बढ़ाता है। ज्यादा ब्रेड खाने से शरीर में नमक इकट्ठा होता है और कई रोगों का खतरा बढ़ाता है।

ब्रेड का ज्यादा सेवन बना सकता है बीमार

मैदे से बनी होने के कारण शरीर को इसे पचाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स लिवर को क्षति पहुंचाते हैं। ब्रेड में पोषक तत्व बहुत कम हैं। ब्रेड खाने से फाइबर नहीं मिलता है। व्हाइट ब्रेड की जगह होल-ग्रेन ब्रेड तुलनात्मक रूप से बेहतर है।

ब्रेड का ज्यादा सेवन बना सकता है बीमार

ब्रेड में बहुत ज्यादा ग्लूटेन (लिसलिसा पदार्थ) है जो सीलिएक रोग का खतरा बढ़ाता है। ब्रेड खाने के बाद कई लोगों का पेट खराब हो जाता है इसकी वजह है ग्लूटेन इन्टोलरेंस। अगर आप ब्रेड ज्यादा खाते हैं तो आपका वजन बढ़ेगा। इसमें मौजूद नमक, चीनी और प्रीजरवेटिव्स वजन बढ़ाते हैं।

ब्रेड का ज्यादा सेवन बना सकता है बीमार

होल-ग्रेन ब्रेड यानि आटे वाली ब्रेड में भी कोई पोषक तत्व नहीं है। इसे बनाने के प्रोसेस में आटे के सभी गुण खत्म हो जाते हंै। अधिक मात्रा में ब्रेड खाने से कब्ज की शुरुवात होती है जो धीरे-धीरे आमाशय में छेद (पेप्टिक अल्सर) का कारण बन जाती है।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

50 − = 49
Powered by MathCaptcha