यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर फरहान अख्तर ने जताया दुख

रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के लिए बेहद दुखदायी खबर सामने आई। खाना लेने के लिए बाहर निकले कर्नाटक के 20 वर्षीय नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर नाम के छात्र की यूक्रेन में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई। उनकी दर्दनाक मौत पर बॉलीवुड के सितारे भी दु:ख व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

फरहान अख्तर ने नवीन की मौत पर दुख जताते हुए लिखा कि.. “एक भारतीय छात्र भी अब यूक्रेन आक्रमण का शिकार हो गया है। परिवार के लिए भयानक महसूस कर रहा हूं। उनके साथ गहरी संवेदना। आशा है कि हम अपने सभी नागरिकों की सुरक्षित और जल्द ही घर वापसी कर सकते हैं।” उनकी इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं साथ ही भारत सरकार की विदेश नीति पर सवाल भी उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फरहान अख्तर से पहले ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर जैसे सितारे भी सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha