
भास्कर समाचार सेवा
वृंदावन। पुरानी कालीदह पर चल रहे किसान आंदोलन का अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है जिसको लेकर किसानों में भारी असंतोष व्याप्त है आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने आज से क्रमिक भूख हड़ताल का आगाज किया
सत्याग्रह को संबोधित करते हुए किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि किसानों को प्रशासन और पुलिस अकेला न समझे एक तरफ किसानों को डराया जा रहा है दूसरी तरफ किसानों को समझौते के नाम पर गुमराह किया जा रहा है जहांगीरपुर खादर के किसानों पर योगी सरकार अत्याचार कर रही है।
पिछले 8 दशकों से किसान जिस जमीन पर खेती करते आ रहें है और जिसके वह मालिक है। योगी सरकार ने लाठी बंदूक के दम पर गरीब किसानों की कड़ी मेहनत की खड़ी फसल पर बुलडोजर चलाकर अन्याय किया है जब तक सरकार किसानों की जमीन वापस नहीं करती है और मुकदमे वापस नहीं लिए जाते हैं तब तक हमारा सत्याग्रह और भूख हड़ताल अनवरत जारी रहेगी।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों का समर्थन करती है हम पूरी शक्ति के साथ वृंदावन के पीड़ित किसानों के साथ खड़े हैं किसानों को न्याय मिलना चाहिए।
वृंदावन किसान भूमि सत्याग्रह में प्रमुख रूप से भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, कुंवर सिंह निषाद, केशवदेव, नगेंद्र, सुरेश तोमर, संजीव निषाद, सतीश, फत्ते सिंह, देवस्वरूप, सूरज, रतन सिंह, मुरारी, किशोर, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह मेंबर, बिरजो भैया निषाद, ठाकुर लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, शोभाराम, बृजमोहन, केशव ठेकेदार, अमर टेंट वाले, राकेश, दामोदर स्वामी, शिवशंकर, प्रमोद, खेमचंद, यादराम, रोहित, धर्मेंद्र, यादराम, जगपाल, अर्जुन निषाद, कन्हैया सैनी, परम सिंह, गोविंद, नवाब सिंह निषाद, राजू, संजय निषाद, शोभा निषाद, चंद्रप्रकाश, बीरी सिंह, विनोद निषाद, धर्मेंद्र निषाद, बंटू, भगवान सिंह निषाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।












