दो फरबरी को फिरोजाबाद में किसान करेंगे महापंचायत

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबाद। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ब्रह्मकुमारी आश्रम शिवदर्शन भवन प्रोफेसर कालोनी में अखिल भारतीय किसान यूनियन के संगठन विस्तार सहित महापंचायत की सफलता हेतु बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में संगठन की अग्रिम रणनीतियां तय कर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
उक्त बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि किसान, मजदूर, नौजवान सहित पूरे प्रदेश और देश की जनता तबाह है सरकारों की तरफ से अपने चहेते अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को खुले आम जनता को लूट करने की छूट दे दी गई है जिसे जनता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं कर रही है। आने वाले समय में किसान, नौजवान, मजदूर संगठित होकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाएंगे उपरोक्त व्यवस्था को देखते हुए तय किया गया कि भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, वेरोजगारी के खिलाफ संगठन के क्रांतिकारी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 02 फरबरी 2023 को प्रातः 10:00 से जिला मुख्यालय ढबरई फिरोजाबाद पर किसान महापंचायत कर हजारों की संख्या में किसान, मजदूर, नौजवानों की उपस्थिति में सरकार के आंख और कान खोलने का काम करेंगे जिससे कि सरकार द्वारा अपने चहेते अधिकारियों को जनपदों में तैनात कर लूट की जा रही है उसको तत्काल प्रभाव से रोका जा सके एवं भ्रष्ट, निकृष्ट, दुष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जा सके।

महत्वपूर्ण बात यह है कि हम लोगों ने पिछले वर्षो में देखा है कि कोरोनावायरस की वजह से पूर्व काल में सरकार द्वारा लगाई गई पूरे देश में पाबंदी से देश के गरीब मजदूर किसान पूर्णरूपेण तबाह हो गए देश के मजदूरों ने लोकडाउन की बजह से एक तरफ बेरोजगार होकर पैदल ही नंगे पांव गांव तक हजारों किलोमीटर की यात्रा करने के बाद अपने पैतृक घर पहुंचने का काम किया था कई मजदूर भाइयों को रास्ते में ही अपने प्राण गवाने पड़े थे वहीं किसान की फल, सब्जी, दूध, अनाज का कहीं किसी भी रेट में कोई खरीदार नहीं मिला था ऐसी स्थिति में पूरे देश का आम आवाम तबाह हो गया है वहीं मुट्ठी भर देश भर के धन्ना सेठों को राहत देने के नाम पर सरकार ने हजारों की संख्या में विदेशों में कारोबार सहित घूमने गए लोगों को खुलेआम सड़कों पर छोड़ दिया जिससे बहुत बड़ी संख्या में लोगों को असमय जान गवानी पड़ी एवं रोजगार ठप हो जाने की वजह से आर्थिक स्थिति चरमरा गई एवं दूसरी तरफ एक षड्यंत्र के तहत महंगाई चरम पर पहुंच गई है ऐसी स्थिति में भारत सरकार कठोर निर्णय लेते हुए विदेशों से आने जाने वाले लोगों पर कड़ाई के साथ पाबंदी लगाए और जिस देश में जो लोग रह रहे हैं उनको अगर कहीं कोई दिक्कत आती है तो भारत सरकार निजी खर्चे पर उनकी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने का काम करे उनका वही इलाज कराने का काम करें और जो लोग वर्तमान समय में देश के अंदर एंट्री कर गए हैं उनको कढ़ाई के साथ कम से कम 06 माह के लिए कोरंटीन कर उन्हें नजर कैद रखा जाए अन्यथा की स्थिति में वो पिछले वर्षों की भांति खुलेआम घूमकर देश के हालात खराब कर देंगे और यह देश भुखमरी के कगार पर आ जाएगा जिसके लिए भारत सरकार पूर्णरूपेण जिम्मेदार होगी इसलिए समय रहते हुए मुट्ठी भर धन्नासेठों पर सरकार तत्काल पावन्दी लगाने का काम करे ऐसा अगर भारत सरकार नहीं करेगी तो देश के किसान नौजवान इस मुद्दे पर व्यापक रूप से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

02 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से जनपद फिरोजाबाद मुख्यालय ढबरई पर भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, वेरोजगारी के खिलाफ प्रस्तावित किसान महापंचायत में मंडल भर के किसान नेता एवं संगठन के क्रांतिकारी पदाधिकारी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे उन सभी की गरिमामई उपस्थिति में अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी संगठन के तमाम क्रांतिकारी साथियों से यह उम्मीद की जाती है कि आप अधिक से अधिक संख्या में फिरोजाबाद की महापंचायत में सम्मिलित होकर अग्रिम रणनीति बनाने में सहयोग प्रदान करें।

अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी0 अनुराग सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 देवकांत जी, युवा प्रदेश अध्यक्ष बबलेश प्रधान, प्रदेश सचिव विशेष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश प्रवक्ता विनीत वसंत, मंडल प्रभारी कृष्णमुरारी प्रधान, जिलाध्यक्ष प्रवेश यादव, जिलाउपाध्यक्ष कुलदीप फौजी – अमर पाल सिंह – अश्वनी, युवा जिलाध्यक्ष शुभम यादव, ताज मोहम्मद, धर्मेन्द्र सिंह, अजय प्रताप, सचिन, विकास, रुपेंद्र सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...