
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
बहुआ, फतेहपुर । आरोपियों ने घर मे घुसकर दंपत्ति और उसके बेटे से गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घर मे घुसकर गाली गलौज, मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल ग़ांव निवासी पीड़ित सत्यनारायण ने आरोप लगाया है कि 23 नवंबर को वह अपने घर मे था तभी रात 9 बजे उसके रिश्तेदार शिवलखन और उसके बेटे विजय, अजय, भाई कल्लू, भतीजा राम प्रसाद और उसके साथी निवासी पड़री थाना पैलानी जनपद बांदा रायफल लेकर आये और घर मे घुसकर गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे।
तभी ग़ांव के लोगो के आ जाने पर सभी भाग गए। उक्त लोगो की मारपीट से मेरे और पत्नी पुष्पा देवी व बेटे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए गए हैं।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले