
दैनिक भास्कर ब्यूरो ,
फतेहपुर । युवा विकास समिति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जनपद की 197वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की अपील की है। शुक्रवार को ज्ञानेंद्र मिश्रा की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियो ने उपजिलाधिकारी से मिलकर ऐतिहासिक विरासतो के साथ साथ पौराणिक स्थलों व शहीदी स्थलों में जनपद का 197 वे स्थापना दिवस 10 नवंबर को भव्य रूप से मनाये जाने की मांग की है जिससे आज की युवा पीढ़ी अपने जनपद की ऐतिहासिकता के बारे में जान सके।
युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने बताया जनपद का स्थापना दिवस वृहद स्तर पर मनाया जाना जरूरी है।जिले की धरोहरो को संजोना चाहिए जिससे हम गर्व के साथ कह सके कि हम फतेहपुर के है।
इस मौके पर विकास श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, सनी श्रीवास्तव , आफताब, विनोद, बब्लू कालिया, राकेश मौर्या, अंशु सिंह, हरि मिश्रा उपस्थित रहे।
Dainikbhaskarup.com अब WhatsApp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
https://whatsapp.com/channel/0029Va6qmccKmCPR4tbuw90X

















अखिलेश यादव का वाराणसी में बड़ा ऐलान: ‘2027 में खुद नहीं लडूंगा विधानसभा चुनाव, सीधे मुख्यमंत्री पद की लूंगा शपथ’; भाजपा पर बोले तीखे हमले