16 लाख की चरस के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बहराइच l जिले की नानपारा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है l पुलिस ने महिला तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया l पुलिस के मुताबिक, बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 16 लाख रुपये आंकी गई है l कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रूटीन गश्त पर निकली थी l तभी कोतवाली क्षेत्र स्थित ककरी मोड़ के पास संदिग्ध अवस्था में एक महिला जाती हुई दिखाई पड़ी l

महिला पुलिस कर्मियों ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगी l इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया l तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 600 ग्राम चरस बरामद की गई है l पकड़ी गई महिला तस्कर सुरैया पत्नी राशिद निवासी वार्ड नंबर 16 नानपारा बेलदारन टोला की रहने वाली है l कोतवाल ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...