
भास्कर समाचार सेवा
नौहझील-यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा से नोएडा की ओर जाते समय एक डस्टर कार में आग लग गयी।कार में चार युवक सबार थे जो वृंदावन से नोएडा की ओर जा रहे थे।गाड़ी में लगी आग को देखकर चारो युवको ने आनन फानन में गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।सूचना पाकर बाजना कट चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे और यमुना एक्सप्रेस वे कर्मियों को सूचना दी यमुना एक्सप्रेस वे की बचाब रहता कार्य टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गयी।चौकी प्रभारी बाजना कट दिलीप कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे अंशुमन पुत्र अनिल कुमार निवासी रोहिणी दिल्ली प्रशांत पुत्र भुवनेंद्र निवासी मांट राजा मथुरा वैभव शर्मा पुत्र मणिकांत निवासी मथुरा सागर अग्रवाल पुत्र कन्हैया निवासी वृंदावन डस्टर कार से वृंदावन से दिल्ली जा रहे थे तभी यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 72.500 के समीप आगरा से नोएडा की तरफ जाते समय अचानक उनकी डस्टर कार में भीषण आग लग गई।गाड़ी में सबार सभी चारो युवक सकुशल हैं लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल गई है।












