तीन दुकानों में लगी भयंकर आग, लाखो का नुकसान

भास्कर समाचार सेवा

फ़िरोज़ाबाद। थाना रामगढ क्षेत्र सांतीं रोड नगला पीपलिया में तीन दुकानों में लगी भयंकर आग, मौके पर थाना पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां भी पहुँच गई, आग बुझाने का प्रयास जारी है लाखो का नुकसान बताया जा रहा है।

बताया गया थाना रामगढ क्षेत्र सांतीं रोड नगला पिपलिया में अम्बे नगर निवासी राहुल पुत्र जगजीवन लाल की बिजली की दुकान व नूर नगर कोहिनूर रोड गली नम्बर 14 निवासी मोहड़ आसिफ पुत्र शहीद की परचून की दुकान के अलावा एक गोदाम में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई, सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां भी पहुँच गई, आग बुझाने का प्रयास जारी था मोहम्मद आसिफ की दुकान में ज्यादा नुकसान बताया जा रहा हसी फिलहाल नुकसान लाखो का अनुमानित लगाया जा रहा है जिसके आंकलन पर पूरा नुकसान स्पष्ट होगा।

खबरें और भी हैं...