अग्निशमन कर्मियों ने नागरिकों को आग से बचाव के उपाय बताएं


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद
। आज छठे दिन फायर अधिकारी बिजनौर अजय कुमार शर्मा के निर्देशन पर नजीबाबाद के फायर अधिकारी के एस जादौन के निर्देशन में राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता का ज्ञान नागरिकों को दिया गया। इस अवसर पर फायर अधिकारी नजीबाबाद द्वारा नागरिकों को आग से बचाव के सुझाव दिए गए। इसमें मॉक ड्रिल के बारे में नागरिकों को समझाया गया। इसमें रॉयल कान्हा पैलेस, भारत बैंकट हॉल, होटल चंद्रयान, सेठी मोटर सर्विस, कान्हा होटल के कर्मचारियों को उनके प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर हर एक को आग बुझाने के यंत्रों की ट्रेनिंग दी गई। जिससे कोई अनहोनी ना हो सके। इस अवसर पर फायर अधिकारी के एस जादौन के साथ अनिल कौशिक, असलम, जितेंद्र कुमार, योगेश, जितेंद्र आदि कर्मचारी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...