
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। डकैती की योजना बना रहे थाना टूंडला पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना टूंडला पुलिस ने रॉकी पुत्र वीरेंद्र सिंह जैकी पुत्र वीरेंद्र सिंह अरुण कुमार पुत्र सुनील देवा उर्फ आशिक
हरदीप पुत्र संजय सभी निवासी करहल मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए बदमाशों की तलाशी लेने पर 5 अदद चाकू एक संबल एक हथोड़ा पिलास पेचकस डंडा चैनी व 2500 रूपए बरामद हुए पकड़े गए बदमाशों ने जहर खुरानी की दो घटनाओं को भी कबूल करते हुए बताया कि वे ज्यादातर बंद घरों के ताला तोड़कर डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक वेगपाल सिंह उनि.जितेंद्र कुमार उनि. योगेश नागर हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह रोहन दीक्षित अमित कुमार कपिल कुमार भूपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।













