
भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने जिला पंचायत मार्केट स्थित कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सांसद स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा की दूसरी पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंवर शहजाद चौधरी ने कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा समाजीसेवी थे। वे 5 बार सांसद रहे थे । तथा सरलता, सादगी और पारदर्शिता उनके मूल्य थे। वे फ़िज़ूलखर्ची व दिखावे से हमेशा दूर रहे थे। 50 वर्ष पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की अपने कुछ व्यापारी बंधुओ के साथ मिलकर स्थापना की थी । उन्होंने अपनी पूरी आयु व्यापारियों की सेवा में निकाल दी ऐसे सिद्धांत वादी लोग अब समाज में मिलते ही नही हैं। अध्यक्ष शहजाद चौधरी, महामंत्री त्रिवेंद्र गुप्ता, सचिव नितिन शर्मा, वरिष्ट उपाध्यक्ष, संदीप सिंघल महिला मुरादनगर अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह , संजू वैश्य, गोपाल बूरा वाले, सचिन सक्सेना, ललित गोयल, राधे लाल आदि उपस्थित रहे ।











