गैंगरेप के आरोपियों को मिली फांसी की सजा, दुल्हन की तरह सजा पुलिस स्टेशन

नई दिल्ली. महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून (Law) के प्रति लोगों की का विश्वास बढ़ा दिया है। यहां कोर्ट (Court) ने दुष्कर्म (Rape) के आरोपियों को फांसी की सजा (Accused hanged) सुनाई। इस फैसले के बाद ने पुलिस कर्मियों ने कानून को सम्मानित करने के लिए पूरे पुलिस स्टेशन (Police Station) को झालरों वा लाइट से सजा दी।

यह मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा (Buldhana of Maharashtra) जिले का है। दरअसल यहां एक साल पहले एक मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में दो आरोपियों को फांसी की सजा बुलढाणा (Buldhana) के विशेष जिला व सत्र न्यायालय ने सुनाई गई। न्यायालय के इस फैसले के बाद कर्मियों ने पुलिस स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया और पटाखे फोड़े।

जानिए क्या था मामला

बता दें कि चिखली शहर में 26 अप्रैल 2019 की रात को 2 युवकों ने एक 9 साल की मासूम के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। मासूम अपने माता-पिता के साथ सोई हुई थी तो उसे उठाकर दो युवकों ने शहर की सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था।

पिता के ओरप पर पुलिस ने किया केस दर्ज

पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी सागर विश्वनाथ बोरकर और निखिल शिवाजी गोलाइत के खिलाफ रेप, पॉक्सो व एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

बंद रखा गया था शहर

इस जघन्य अपराध से पूरे जिले में गुस्से का माहौल था। चिखली शहर में नागरिकों ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए मोर्चे निकाले और एक दिन शहर भी बंद रखा गया था। इस दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को हुई अंतिम सुनवाई में दोनों जालिमों को फांसी की सजा सुनाई गई है। न्यायालय के बाहर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त लगाया गया था।

दुल्हन की तरह सजा पुलिस स्टेशन

इस घटना के बाद जिस महिलाकर्मी ने मासूम का मेडिकल करवाया उसने बताया कि पीड़ित मासूम के दो बड़े ऑपरेशन औरंगाबाद में किये गए। महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि वह दुआ करती है कि ऐसा हादसा कभी किसी के साथ न हो।

खबरें और भी हैं...