हैवानियत : स्कूल जा रही छात्रा को बंधक बना कर गैंगरेप

सागर,. मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक स्कूली छात्रा को स्कूल जाते समय बंधक बना कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

केसली पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाकोरी गांव में कल गांव की रहने वाली दसवीं की एक छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान दो आरोपियों वीरेंद्र पटेल और गणेश प्रजापति ने उसे अगवा कर लिया और अपने घर में बंधक बना कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने स्कूल छूटने के समय पर छात्रा को छोड़ दिया। छात्रा ने घर पहुंचकर इस बारे में परिजन को सूचना दी, जिसके बाद परिजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर एक आरोपी वीरेंद्र को पकड लिया, वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha