अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का महा सम्मेलन फतेहपुर में

भास्कर समाचार सेवा

शिकोहाबाद– अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का केंद्रीय संगठन ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में नगर शिकोहाबाद के एटा रोड़ स्थित होटल ग्रीन पार्क में एक प्रेस वार्ता की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 18 व 19 मार्च 2023 दिन शनिवार एवं रविवार को प्रातः 11 बजे दो दिवसीय महाधिवेशन देव गार्डन , वर्मा चौराहा बांदा सागर रोड फतेहपुर में किया जाएगा। सम्मेलन में देश व प्रदेश के सक्रिय एवं महत्वपूर्ण कार्यकर्तागण एवं पदाधिकारीगण भाग लेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश आरक्षण के संदर्भ में अपना मांग पत्र माननीय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन के साथ सम्मिलित करने का अनुग्रह करेंगे। इसमें अपनी मांगों को लेकर कुछ इस प्रकार से दर्शाया है। कलाल, करवाल कलार, वैश्य साज के उपवर्ग है। उन्होंने कहा कि कुछ जनपदों में अधिकारी पिछड़े वर्गों के प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं । इसके अलावा कई सामाजिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह महाधिवेशन किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान वैश्य सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, दिनेश गुप्ता , अरुण गुप्ता, प्रिंस जैन, राजकुमार अग्रवाल , आशीष अग्रवाल, सचिन सिंघल, मोहित जैन, जुगल गुप्ता , सोनी गंभीर आदि लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...