गाजियाबाद : मोदीनगर की मोदी डिस्टिलरी में भीषण आग, स्प्रिट से भरे दो टैंकर फटे; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मोदीनगर (गाजियाबाद)। घटना की सूचना मिलते ही मोदीनगर फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर तेजी से काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया गया है कि मोदी डिस्टिलरी में लगभग 1500 से 2000 कर्मचारी कार्यरत हैं। आग लगने के समय भी बड़ी संख्या में कर्मचारी परिसर में मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ ही दिन पहले फायर ब्रिगेड विभाग ने डिस्टिलरी के कर्मचारियों को फायर सेफ्टी और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया था। इस प्रशिक्षण में कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में शुरुआती बचाव, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और आपातकालीन निकासी की जानकारी दी गई थी। शनिवार को हुई इस घटना में यही प्रशिक्षण कर्मचारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ, जिससे उन्होंने आग पर शुरुआती नियंत्रण पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment