गाजीपुर : शराब की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़, दबोचे गए चार तस्कर-हुई भारी बरामदगी

गाजीपुर. जनपद के खानपुर क्षेत्र के मधुबन गांव से भारी मात्रा में अवैध शराब संग चार तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ बुड़ीपुर चौराहे पर रविवार की शाम गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक स्कॉर्पियो स्विफ्ट कार और एक बोलेरो की तलाशी के लिए रोका गया तो तीनों ड्राइबर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। मौके से गाड़ी में छिपकर बैठा राहुल यादव निवासी मधुबन गांव को पकड़ लिया गया।

पकड़े गये मधुबन निवासी राहुल यादव पुत्र रमेश यादव ने बताया कि तीनों गाड़ियों में एक हजार लीटर अल्कोहल और सिंथेटिक रंग रखा है। जिसे मधुबन स्थित अपने घर में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर ने भारी पुलिस बल के साथ रात दस बजे राहुल की निशानदेही पर उसके घर के बगल से 1000 लीटर एल्कोहल, 312 शीशी अवैध अपमिश्रित शराब, चार चारपहिया गाड़ी, 548 खाली शीशी, 1488 ढक्कन, भारी रैपर, दो शराब बनाने का यंत्र, पैकिंग मशीन, क्यू आर कोड मशीन, गत्ता और अन्य उपकरण भी बरामद किया गया।

अवैध शराब फैक्टरी से सूरज राजभर पुत्र रामजी निवासी सारनाथ जिला वाराणसी, विकास जायसवाल निवासी अकथा वाराणसी और युधिष्ठिर यादव पुत्र श्रवण कुमार निवासी सिंहपुर थाना सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने क्षेत्राधिकारी सैदपुर बीएस बी कुमार सहित एसओ खानपुर जितेंद्र, प्रमोद सिंह, निजामुद्दीन सिद्दीकी, बलवंत यादव, अनूप यादव, सुनील शुक्ला सहित सभी पुलिसकर्मियों को शाबासी दी है।

खबरें और भी हैं...