
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़छाड़ से बचने की कोशिश में एक छात्रा सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के पास सोमवार सुबह 11 बजे हुई। मृतक छात्रा का नाम सुदीक्षा भाटी है। वह लॉकडाउन के दौरान अमेरिका से लौटी थी। परिवार का आरोप है कि बाइक सवार कुछ लोग उससे छेड़खानी कर रहे थे। हादसे में सुदीक्षा के चाचा भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामा के घर जा रही थी सुदीक्षा
सुदीक्षा अपने चाचा निगम भाटी के साथ बाइक पर मामा के घर माधवगढ़ जा रही थी। वे बुलंदशहर-गढ़ हाइवे स्थित चरौरा मुस्तफाबाद गांव के मोड़ के पास पहुंचे। यहां उनकी बाइक की बुलेट सवार से टक्कर हो गई। हादसे में 17 साल की सुदीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई। निगम गंभीर रूप से घायल हो गए। बुलेट सवार फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसने निगम को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिवार का आरोप
सुदीक्षा के परिवार का आरोप है कि बुलेट सवार युवक बार-बार स्कूटी को ओवरटेक कर रहा था। उसने स्कूटी के सामने आकर अचानक ब्रेक मारा। इससे निगम ने स्कूटी पर कंट्रोल खो दिया। निगम और सुदीक्षा दोनों नीचे गिरे। सुदीक्षा की मौत हो गई। चाचा अस्पताल में हैं।
हायर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप मिली थी
सुदीक्षा को भारत सरकार से स्कॉलरशिप मिली थी। वह अमेरिका के बॉब्सन कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। उसे एचसीएल की तरफ से पिछले साल 3.80 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिली थी। सुदीक्षा जून में भारत लौटी थी और उसे 20 अगस्त को अमेरिका लौटना था।
मायावती की मांग
बीेएसपी सुप्रीमो मायावती ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या बोली बुलंदशहर पुलिस?
वहीं बुलंदशहर पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘औरंगाबाद थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि एक रोड ऐक्सिडेंट हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पता चला कि सुदीक्षा अपने भाई के साथ मामा के घर जा रही थी, वहां पर यह ऐक्सिडेंट हुआ। भाई और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई कि उन्होंने बताया कि सामने से एक बुलेट मोटरसाइकल जा रही थी।’
‘भाई ने नहीं बताई छेड़खानी की बात’
पुलिस ने आगे बताा,’ट्रैफिक के कारण बुलेट मोटरसाइकल ने ब्रेक लिया, ब्रेक के कारण मोटरसाइकल भाई-बहन की गाड़ी से टकराई। टकराने के बाद लड़की की गिरने से दुखद मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और कार्यवाही जारी है। उस वक्त लड़की के भाई या किसी ने भी छेड़छाड़ की बात नहीं बताई थी।’
“ट्रैफिक के कारण बुलेट मोटरसाइकल ने ब्रेक लिया, ब्रेक के कारण मोटरसाइकल भाई-बहन की गाड़ी से टकराई। टकराने के बाद लड़की की गिरने से दुखद मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और कार्यवाही जारी है। उस वक्त लड़की के भाई या किसी ने भी छेड़छाड़ की बात नहीं बताई थी।”-अपर पुलिस अधीक्षक, बुलंदशहर पुलिस
भाई का बयान- बाइक ने टक्कर मारी, दीदी गिर गई
बुलंदशहर पुलिस ने छात्रा के भाई का बयान भी जारी किया, जिसमें वह कह रहा है, ‘हम आ रहे थे 30 की स्पीड से, दीदी कह रही थी कि पहले गांव चले मामा के पास, मैंने कहा कि दीदी पहले घर चलते हैं। दीदी बोली ठीक है, मामा से बात भी हो गई। फिर एक गाड़ी ने इमर्जेंसी ब्रेक मारी, हमारी 30 की स्पीड की गाड़ी थी, दीदी सड़क पर गिर गई। वह बाइक बुलेट थी और उस पर जाट लिखा हुआ था।’“हम 30 की स्पीड से आ रहे थे, दीदी कह रही थी कि पहले गांव चले मामा के पास, मैंने कहा कि दीदी पहले घर चलते हैं। दीदी बोली ठीक है, मामा से बात भी हो गई। फिर एक गाड़ी ने इमर्जेंसी ब्रेक मारी, हमारी 30 की स्पीड की गाड़ी थी, दीदी सड़क पर गिर गई।”-सुदीक्षा का भाई
कौन थी सुदीक्षा भाटी?
सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें 3.8 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। डेरी स्कनर गांव के रहने वाले चाय विक्रेता जीतेंद्र भाटी की बेटी सुदीक्षा भाटी ने HCL फाउंडेशन के स्कूल विद्या ज्ञान से पढ़ाई की थी। 2018 की सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में सुदीक्षा ने 98 प्रतिशत नंबर हासिल किए। फिर सुदीक्षा को अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली। उनके प्रिसिंपल ने बताया, ‘अपने गांव की शायद पहली लड़की थी जो ऐसी शिक्षा ले रही थी। छुट्टी में घर आकर दूसरे बच्चों को पढ़ाती थी। उसकी सोच बहुत क्लियर थी, वह परिवर्तन लाना चाहती थी।’












