

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया, गुरुवार सुबह 4:00 बजे के समय वह पुलिसबल व एसओजी टीम के साथ थाना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए गश्त कर रहे थे।जब वह पांचली बुजुर्ग मोड पर पहुंचे, उस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया। उनमें से पीछे बैठे बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, जिसमें पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार गोली लगने से घायल हो गए। उसके बाद पुलिस व SOG टीम ने भी आत्मरक्षा के लिए दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसने अपना नाम ओवेश पुत्र अनीश उर्फ़ गोला निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला हाल निवासी एवन कॉलोनी थाना खरखौदा मेरठ बताया।















इससे अच्छा यूपी पुलिस को खत्म ही कर दें….’हर चीज में आपका एजेंडा होता है’, सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को कड़ी फटकार,