सीएचडी पीड़ित बच्चों को ‘जीवन का उपहार’ देने के लिए गोल्फर्स ने हाथ बढ़ाया

लखनऊ। बच्चों के खराब होते दिल को अगली धड़कन देने की शक्ति आपके गोल्फ क्लब की स्विंग एवं आपके दिल की उदारता में निहित है। हमारी आम दुनिया से अलग एक दुनिया ऐसी भी है, जहाँ छोटी छोटी चीजें भी उतनी आसान नहीं, जितनी वो हमें लगती हैं। हम जादुई शक्ति से अपनी अपनी जगहों को बदल नहीं सकते, लेकिन उन लोगों को अपनी दुआएं व आशीर्वाद दे सकते हैं, जिन्हें अपने जीवन में सुधार के लिए इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

इसी विचार के साथ रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली साउथ एक हाईब्रिड 12-दिवसीय इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट, ‘प्ले गोल्फ, गिफ्ट ए लाइफ’ का आयोजन कर रहा है, जो दुनिया में लोगों को संगठित करेगा और उनकी प्रतिभागिता द्वारा ‘काॅन्जेनिटल हार्ट डिज़ीज़ (सीएचडी)’ पीड़ित बच्चों को जीवन का उपहार देगा। इस अभियान का उद्देश्य काॅन्जेनिटल हार्ट डिज़ीज़ (सीएचडी) के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। दिल की यह बीमारी बच्चों पर गंभीर प्रभाव डालती है। वंचित घरों के बच्चों को जीवन का उपहार देने के लिए हम सबको संगठित होने की जरूरत है क्योंकि वो इसके महंगे इलाज का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं और इलाज के अभाव में जीवित रहने का मौका गवा सकते हैं।

भारत में 300,000 बच्चे सीएचडी के साथ जन्म लेते हैं और उनमें से 25 प्रतिशत बच्चे ही एक साल की आयु पूरी कर पाते हैं। इनमें से लगभग पाँचवां हिस्सा उन बच्चों का है, जिनकी बीमारी गंभीर होती है और उन्हें पहले साल ही इलाज की जरूरत होती है। सीएचडी के इलाज एवं निदान में हुई तीव्र प्रगति के साथ उच्च आय वाले देशों में सीएचडी के साथ जन्मे अधिकांश बच्चे व्यस्क उम्र तक पहुंचने में सफल होते हैं। हालांकि कम और मध्यम आय वाले देशों, जैसे भारत में जन्मे बच्चों को यह सुविधा नहीं मिल पाती क्योंकि यहां पर ऐसी एडवांस्ड केयर सभी बच्चों को उपलब्ध नहीं होती। भारत में हर साल सीएचडी के साथ जन्म लेने वाले बच्चों की अनुमानित संख्या परिवारों, समाज व स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रही है।

यह टूर्नामेंट हाईब्रिड फाॅर्मेट में तैयार किया गया है, जिसमें गोल्फर्स 14 अप्रैल से 25 अप्रैल, 2021 तक 9/18 होल्स में अपनी पसंद के गोल्फ कोर्स में खेल सकते हैं। यह 12 दिवसीय टूर्नामेंट 14 अप्रैल, 2021 को प्रतिष्ठित दिल्ली गोल्फ क्लब में शुरू होगा, जिसके बाद 28 अप्रैल, 2021 को पुरस्कार की घोषणा एवं भव्य डिनर का आयोजन किया जाएगा।

इवेंट के बारे में, श्री प्रदीप कुमार, प्रेसिडेंट, अरसीडीएस 20-21 ने कहा, ‘‘आपकी मदद से जिंदगी का उपहार पाने वाले बच्चों के मुस्कुराते चेहरे देखने से ज्यादा खुशी किसी चीज में नहीं मिलती। हम हर साल, परिवर्तन लाने के लिए आगे आने वाले अच्छे नागरिकों के महान उद्देश्य को पूरा करने में सहयोग कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि हमें इस फंडरेज़र के लिए गोल्फर्स, संगठनों एवं दयालु लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिलेगी, जो ऐसे अनेक बच्चों को जीवन का उपहार देगा, जिन्हें सीएचडी हार्ट सर्जरी की जरूरत तो है, पर वो इसके महंगे इलाज का खर्च उठाने में समर्थ नहीं है ।’’
स्कोरिंग एक स्टेबल फोर्ड फाॅर्मेट पर होगी और गोल्फर्स अपने स्कोर आॅनलाइन जमा करा सकेंगे तथा अन्य देशों के खिलाड़ियों से प्रतियोगिता कर सकेंगे। सीएचडी पीड़ित बच्चों को ‘जीवन का उपहार’ देने के लिए योगदान विभिन्न स्लैब्स में स्वीकार किए जाएंगे, जिसकी शुरूआत 20 अमेरिकी डाॅलर/1500 रु. से होगी और यह 40,000 अमेरिकी डाॅलर/3 मिलियन रु. तक जाएगा। रोटरी क्लब, गोल्फ क्लब, अस्पताल, औद्योगिक संगठन, मीडिया हाउस, स्पोटर््स पर्सन एवं सेलिब्रिटीज़ इस उद्देश्य में सहयोग करने और इन बच्चों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए आमंत्रित हैं।
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य 50 से ज्यादा सीएचडी सर्जरी में सहयोग करना और सीएचडी पीड़ित बच्चों को जीवन जीने एवं सपने देखने का एक मौका प्रदान करना है।

खबरें और भी हैं...