गोरखपुर: दवा विक्रेता का करीबी ही निकला लूट कांड का मास्टर माइंड


-साथियों की मदद से दवा विक्रेता को घर से दुकान जाते समय लूट लिए थे सात लाख रूपये
-पुलिस ने मास्टर माइंड समेत पांच लेटेरों को गिरफ्तार करने के साथ लूटी गई रकम किया बरामद

गोरखपुर।
गोला इलाके में दवा विक्रेता से हुई सनसनीखेज लूटकांड का सोमवार का क्राइम ब्रांच व गोला पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफास कर दिया। लूटकांड का मास्टर माइंड दवा विक्रेता का करीबी ही निकला। पुलिस टीम ने मास्टर माइंड समेत पांच लेटेरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से लूटी गई रकम को भी बरामद कर लिया।इसके साथ ही उनके पास से दो असलहा, दो कारतूस व दो खोखा व तीन मोटर साइकिलें पुलिस ने बरामद किया है। इसमें से दो मोटरसाइकिलें घटना में प्रयुक्त भी हुई थीं।

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने घटना के पर्दाफाश की जानकारी देते हुए कहा कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छितौना गांव निवासी जयप्रकाश यादव की भर्रोह कस्बे में दवा की दुकान है। वह रोजाना सुबह करीब पांच अपने दवा की दुकान पर पहुंच जाते हैं। भर्रोह निवासी सिंटू पाठक का विद्यालय जय प्रकाश की दुकान के सामने ही है। वह रोजाना जय प्रकाश को बड़े पैमाने पर जयप्रकाश को रुपये गिनते देखता था। दवा के दुकान से इतने बड़े पैमाने पर रुपये का लेन-देन होना संभव नहीं है। सिंटू का जय प्रकाश से संबंध भी प्रगाढ़ था, इस लिए उसे पहले से जानकारी थी जय प्रकाश के पास हर वक्त रुपये रहते हैं। उसने अपने बुआ के लड़के व उरुवा थाने के ग्राम प्रतापीपुर निवासी अंजनी मिश्रा को जानकारी दी कि जय प्रकाश के पास हमेशा 5-10 लाख रुपये रहते हैं।

अंजनी ने इसकी खबर गांव के ही मनीष प्रजापति को दी। मनीष के विरुद्ध उरुवा बलवा, मारपीट व धमकी देने के कई मुकदमे दर्ज हैं। मनीष ने अंकित नामक एक शातिर बदमाश के माध्यम से डकैती का प्लान बनाया। बीते 10 फरवरी की रात करीब तीन बजे ही तीन बाइकों से भर्रोह आ गया। उसने छितौना से लेकर भर्राेह तक जय प्रकाश का पीछा किया और रास्ते में सूनसान देखकर डकैती को घटना को अंजाम दे दिया।

एसएसपी ने घटना के पर्दाफाश के लिए क्राइम ब्रांच व गोला पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की थी। टीम को रविवार रात में पता चला कि डकैती को अंजाम देने वाले आरोपित गोला थाना क्षेत्र के पकवा पुलिस से होते हुए कहीं लूट की घटना को अंजाम देने जाने वाले हैं। पुलिस ने पकवा पुल पर मुठभेड़ के बाद सिंटू, अंजनी समेत पांच आरोपितों को पकड़ लिया। लेकिन इस दौरान अंकित यादव वहां से भाग निकला। शेष पांच आरोपितों के पास से पुलिस डकैती की 6 लाख 26 हजार रुपये बरामद किया है। इस दौरान अंकित यादव अंधेरे कारण पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसएसपी ने अंकित पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। अंकित पर लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपितों में सिंटू, अंजनी व मनीष के अलावा नरायनपुर निवासी सौरभ त्रिपाठी व प्रतापीपुर निवासी अभिषेक त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया है।

घटना का अनावरण करने वाले पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है। एक आरोपित अंकित फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जल्द ही वह भी गिरफ्तार होंगे।

-जोगेंद्र कुमार, डीआईजी/एसएसपी।

खबरें और भी हैं...