गोरखपुर।

बड़हलगंज उपनगर के सटे एक गांव मे अपने रिश्तेदारी में रह रही एक युवती से मिलने उसका प्रेमी मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गुरुवार की रात मिलने पहुंच गया। इस बात की भनक युवती के रिश्तेदारो को लग गयी। जिस पर युवती के रिश्तेदारों ने प्रेमी को पकड़कर जमकर पिटाई कर उसे ले जाकर मधुबन क्षेत्र मे फेंक दिया। किसी ने मधुबन पीआरबी को इसकी जानकारी दी। जिस पर पीआरबी उसे सीएचसी मधुबन सीएचसी ले गयी वहां से मऊ रेफर कर दिया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी। मधुबन पुलिस मृतक के मोबाइल से परिजनों से बात कर अस्पताल बुलाया। तब पता चला कि मृतक का नाम आकाश यादव निवासी जगदीशपुर थाना रामपुर हैं। उसके बाद इसकी सूचना बड़हलगंज पुलिस को मिली।
जिस पर बड़हलगंज पुलिस युवती के मौसी व युवती को थाने उठा लाई। देर शाम को मधुबन क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह व कोतवाल संजीव कुमार दूबे बड़हलगंज पहुंचकर युवती से पूछताछ किया। सीओ श्री सिंह ने बताया कि युवक आकाश युवती से मिलने आया था। जहां उसे पकड़ कर ग्रामीणों व परिवारजनों ने मारपीट कर मधुबन लेजाकर सड़क पर फेक दिया। मामला बड़हलगंज थाना क्षेत्र का है इसलिए मुकदमा यही दर्ज होगा। कोतवाली का प्रभार देख रहे एसएसआई रविन्द्र यादव ने कहा कि मृतक के परिजन की तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी।









