
देवसेरस में चल रही थी अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री
भास्कर समाचार सेवा
गोवर्धन। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में बने अध बने शस्त्र और उपकरण बरामद कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने देवसेरस पहुंची थी। वहां पुलिस को एक मकान में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलने की से सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेई, उप निरीक्षक सुधीर मलिक, हेड कांस्टेबल सौरव दुबे की टीम ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापेमारी करते हुए 3 पौनिया,1 बंदूक12 बोर, 2 कारतूस सहित शस्त्र बनाने के उपकरण ड्रिल मशी, ग्राईन्डर मशीन, कटर मशीन, रंधा, हथौडी, बसूली, एनवल (गाटर का टुकडा) पाईप रिन्च, नाल लोहा बैरल आदि बरामद कर दिगम्बर पुत्र श्यामसुन्दर, मुकुट पुत्र विजय, केशव पुत्र विजय निवासीगण ग्राम देवसेरस को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों का चालान किया गया। सीओ राम मोहन शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष ओमहरी वाजपेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया।
वर्जन
गोवर्धन पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते तीन अभियक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बने अध बने शस्त्र एवं उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी मथुरा













