GT v CSK: इस दिग्गज खिलाड़ी के तूफान में उड़ी CSK, मैच में बने ये रिकार्ड्स

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेले गए गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबले में गुजरात ने जीत दर्ज की. गुजरात ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. बता दें कि डेविड मिलर (David Miller) की शानदार 94 रनों की पारी की बदौलत गुजरात मुकाबला जीतने में सफल रही.

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में गुजरात में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे. जवाब में गुजरात ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 38 बॉल पर 73 रन ठोके. अपनी पारी के दौरान ऋतुराज ने 5 चौके और 5 छक्के जड़े. राॅबिन उथप्पा कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. सिर्फ 3 रन बनाकर वापस पवेलियन चले गए.

वहीं, अंबाती रायडू ने भी अच्छी पारी खेली. उन्होंने 31 बॉल पर 46 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान रायडू ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े. कप्तान रवींद्र जडेजा आखिरी तक नाबाद रहे. उन्होंने 12 बॉल पर 22 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान जडेजा ने 2 छक्के जड़े. इस तरह चेन्नई 169 रन बनाने में कामयाब रही.

170 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. साहा सिर्फ 11 रन ही बना सके. शुभमन गिल और विजय शंकर अपना खाता भी न खोल सके और एक-एक दो-दो बाॅल खेल कर वापस पवेलियन चले गए. कप्तान राशिद खान ने भी शानदार पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 21 बॉल पर 40 रन ठोके. अपनी पारी के दौरान राशिद ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े.

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी के हीरो रहे डेविड मिलर (David Miller) जोकि आखिरी तक नाबाद रहे और टीम को जिताने में सबसे अहम भूमिका निभाई. डेविड मिलर ने 51 बॉल पर 94 रन ठोके. हालांकि मिलर शतक से चूक गए लेकिन टीम को जीत दिला दी. मिलर ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के जड़े. इस तरह गुजरात टाइटंस 170 रन बनाने में सफल रही

गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबलों में 5 में जीत दर्ज कर ली है और एक में हार का सामना देखना पड़ा है. गुजरात 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से सिर्फ एक मुकाबला ही जीत पाई है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर मौजूद है.

गुजरात टाइटंस के डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में डेविड मिलर ने सबसे अहम भूमिका निभाई. मिलर ने 51 बॉल पर 94 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), यश दयाल, लॉकी फर्ग्‍युसन, मोहम्‍मद शमी, अल्‍जारी जोसेफ

 

खबरें और भी हैं...