गुलदार ने दिनदहाड़े खेत में काम कर रहे युवक पर हमला करे उसे घायल किया, ग्रामीणों में दहशत


भास्कर समाचार सेवा
अफजलगढ़।
गांव मौसमपुर में खेत में काम करते समय गुलदार ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया गुलदार के हमले से गांव में क्षेत्र में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है।बृहस्पतिवार सुबह
गांव निवासी अनिल 42 वर्ष पुत्र भोलू अपनी पत्नी के साथ गांव में खेत पर गन्ने की छिलाई करने के लिए गया था अचानक एक गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया गुलदार अनिल को खींचकर खेत में ले जाने लगा जिस पर उसकी पत्नी ने गुलदार पर गन्ने से वार कर वहां से भगाया। परिजनों ने अनिल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही व दिनदहाड़े जंगल में काम कर रहे लोगों पर हमला करने से भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार वन विभाग के अधिकारियों से भी गुलदार को पकड़ने की मांग की है किंतु उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिससे उनमें रोष व्याप्त हैं ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से शीघ्र गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़वाने की मांग की है। इस संबंध में वन दरोगा जगत सिंह राणा ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने तथा गांव में टीम जाने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...