Haryanvi Actress Death: मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन, आखिरी पोस्ट में लिखा था- ‘शिव मुझे साथ ले चलो’; मौत की वजह ने चौंकाया

गाजियाबाद/हरियाणा: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हरियाणवी म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया की जानी-मानी स्टार दिव्यांका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 30 साल की उम्र में अभिनेत्री के आकस्मिक निधन ने उनके लाखों फैंस और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दिव्यांका की मौत के बाद उनका एक पुराना इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग इसे उनकी मौत का ‘पूर्वाभास’ बता रहे हैं।

केदारनाथ की तस्वीर और ‘रहस्यमयी’ कैप्शन: क्या दिव्यांका को था मौत का आभास?

दिव्यांका सिरोही ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में केदारनाथ धाम की एक बेहद खूबसूरत और आध्यात्मिक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में वह नीली जैकेट और मैरून पगड़ी पहने बाबा केदार के दर पर भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके लिखे कैप्शन की हो रही है। दिव्यांका ने लिखा था— “POV: शिव मुझे अपने साथ ले चलो।” आज उनके चले जाने के बाद यह लाइन फैंस को भावुक कर रही है। इस पोस्ट में उन्होंने जैस्मीन सैंडलस का मशहूर गाना ‘पिंजरा’ लगाया था, जो अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

कैसे हुई मौत? डिनर के बाद अचानक फर्श पर गिर पड़ीं एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह दुखद घटना 21 अप्रैल 2026 की रात को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित उनके आवास पर हुई। बताया जा रहा है कि रात में खाना खाने के बाद दिव्यांका को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर गईं। परिवार वाले उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ‘मृत’ घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में गिरने की वजह से सिर में आई गंभीर चोट को भी कारण माना जा रहा है। हालांकि, परिवार ने अभी तक इस पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है।

सोशल मीडिया पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स, टिकटॉक से शुरू किया था सफर

दिव्यांका सिरोही का फर्श से अर्श तक का सफर प्रेरणादायक रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। उनका एक वीडियो जिसमें उन्होंने सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू’ पर परफॉर्म किया था, रातों-रात वायरल हो गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन (13 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स थे। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

क्या डिप्रेशन में थीं दिव्यांका? फैंस के मन में उठ रहे हैं सवाल

दिव्यांका का आखिरी पोस्ट जून 2025 का है, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लंबे समय तक सक्रिय न रहने और उनके आखिरी कैप्शन को जोड़कर कई फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या वह मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रही थीं? हालांकि, इंडस्ट्री के साथियों और करीबियों ने ऐसी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। एक उभरते हुए सितारे का यूं अचानक बुझ जाना हरियाणवी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha