दबंग-3 फिल्म पर रोक लगाने की उठी माँग, हिंदू जन जागृति समिति ने लगाया ये गंभीर आरोप…

20 दिसंबर को रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म दबंग-3 का ट्रेलर हाल ही में सामने आया. आरोप है कि उसमें हूड-हूड दबंग-दबंग गाने में हिन्दू साधु, भगवान शिवजी, साथ ही श्रीराम और श्रीकृष्ण का अनादर किया गया है. सलमान खान के साथ साधुओं को पाश्चाबत्य पद्धति के अनुसार आपत्तिजनक पद्धति से नाचते हुए दिखाया गया है. सलमान खान ने ऐसा कर हिन्दू साधुओं का अनादर किया है और उसके कारण समस्त हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्य संगठक सुनील घनवट ने ये पूछा है कि क्या सलमान खान इस प्रकार मुल्ला-मौलवी अथवा फादर-बिशप को नाचते हुए दिखाने का साहस दिखाएगा?

हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से मुंबई में सेंसर बोर्ड को ज्ञापन दिया जाएगा. इसमें मांग होगी कि जबतक दबंग-3 में से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करनेवाले दृश्य हटाए न जाएं, तब तक इस फिल्म को सेन्सर सर्टिफिकेट न दिया जाए.

बता दें कि फिल्म के एक गाने में एक नदी के तट पर अनेक साधुओं को नाचते हुए दिखाया गया है, कुछ साधुओं को पाश्चाित्त्य लोगों की भांति गिटार बजाते हुए दिखाया गया है, कुछ साधुओं को गाने के ताल पर अपनी जटाएं और बालों को उडाते हुए दिखाया गया है और उन साधुओं को सलमान खान के साथ नाचते हुए भी दिखाया गया है.

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha