विशाल कंबल वितरण का हुआ आयोजन

भास्कर समाचार सेवा

फिरोजाबाद-: फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद मैनपुरी रोड स्थित गांव रामनगर मोहम्मदपुर मांडई, बनीपुर ,सूरजपुर रूधैनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के दिशा निर्देशन में गरीब, असहाय ,बेसहारा लोगों को एसडीएम शिकोहाबाद शिव ध्यान पांडे ,ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ,ग्राम प्रधान देव सिंह राजपूत की उपस्थिति में एवं अधिकारी कर्मचारियों की निगरानी में कंबल वितरण कार्यक्रम का किया गया ।
इस अवसर पर एसडीएम शिव ध्यान पांडे ने जानकारी देते हुये बताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में चलाई जा रही है । जिससे कि कोई भी व्यक्ति असहाय, बेसहारा सर्दी से परेशान ना हो ,वहीं ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत के द्वारा बताया गया कि यह सरकार के द्वारा बड़ा ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है । इनके साथ साथ दिनेश गुप्ता के द्वारा बताया गया कि यह कार्य बड़ा ही सराहनीय कार्य है जो सरकार के द्वारा किया जा रहा है। वहीं कंबल पाते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।
इस शुभ अवसर पर विजेंद्र सिंह लेखपाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, ,ग्राम प्रधान देव सिंह एवं बड़े पैमाने पर अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...